राम गोपाल वर्मा के साथ फिल्म इंडस्ट्री नहीं करेगी काम , नहीं चुकाए करोड़ों , फेडरेशन ने लगाया बैन !
राम गोपाल वर्मा अपनी नई कंट्रोवर्सी को लेकर फिर एक बार चर्चा में हैं। इस बार उन्हें पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज ने ये आरोप लगाया है कि राम गोपाल वर्मा ने फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े कई कलाकारों, टेक्नीशियनों और वर्करों का तकरीबन सवा करोड़ पैसा नहीं दिया है।
फेडरेशन की तरफ से 17 सितंबर 2020 को पत्र लिखकर उन टेक्नीशियनों की पूरी सूचि और बकाया राशि का विवरण उन्हें दिया गया था। सामने से कोई जवाब नहीं आने पर सिने मजदूरों के महासंघ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज ने एक फरमान जारी किया है।

इसमें साफ शब्दों में कहा गया है कि फेडरेशन के सदस्य कर्मचारी फिल्मकार रामगोपाल वर्मा के किसी भी प्रोजेक्ट में काम नहीं करेंगे। फेडरेशन इस मामले को लेकर राम गोपाल वर्मा को कई दफा खत भी लिख चुका है।


Click it and Unblock the Notifications