'सम्राट पृथ्वीराज' को 100 करोड़ का घाटा, क्या बोले डायरेक्टर- अक्षय कुमार पान मसाला एड के कारण ?

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड में अक्षय कुमार की बैक टू बैक 2 फिल्मों के असफल होने पर काफी चर्चा हो रही है। बेल बॉटम के बाद सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने का झटका अक्षय कुमार के साथ मेकर्स और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को लगा है। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने एक बार फिर से इस पर अपना मत जाहिर किया है कि आखिर क्यों सम्राट पृथ्वीराज कमाई नहीं कर पाई।

samrat prithviraj

कहीं ना कहीं इसका लेना-देना अक्षय कुमार की पान मसाला एड को लेकर ट्रोलिंग से भी जोड़ा जा रहा है। एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा है कि हमारे फिल्म के लीड एक्टर ने पहले कुछ ऐसा बयान दिया है कि लोगों ने फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की। लोगों के पास किसी एक्टर को पसंद और नापसंद करने का हक है। अक्षय कुमार पहले ऐसे एक्टर नहीं हैं जिनकी परफॉर्मेंस लोगों को पसंद नहीं आयी है। फिर पूरी फिल्म का बायकॉट करना सही नहीं है।

अक्षय कुमार पान मसाला विज्ञापन

अक्षय कुमार पान मसाला विज्ञापन

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अक्षय कुमार ने पान मसाला का विज्ञापन किया। उन्होंने यह भी पहले कहा था कि शिवलिंग पर दूध चढ़ाना दूध की बर्बादी है। मेरा मानना है कि इस तरह के काम और बयान को फिल्म से जोड़ना नहीं चाहिए।

लोगों ने यह भी सवाल उठाया

लोगों ने यह भी सवाल उठाया

वह आगे कहते हैं कि मेरी लिए हैरानी है कि इस फिल्म का हर तरह से विरोध हुआ। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि मोहम्मद गौरी के अत्याचारों को फिल्म में क्यों नहीं दिखाया गया। मैंने गायों और ब्राह्मणों की हत्या और संयोगिता के बलात्कार को क्यों नहीं दिखाया, मैं यह जानना चाहता हूं कि दर्शकों ने यह सब कहां पर पढ़ा है, इंटरनेट पर कई सारी गलत जानकारी मौजूद है।

क्या हुआ 100 करोड़ से अधिक का घाटा

क्या हुआ 100 करोड़ से अधिक का घाटा

आपको बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार सम्राट पृथ्वीराज का बजट 350 करोड़ के करीब का रहा है। रिलीज के बाद 80 करोड़ के करीब की मुश्किल से कमाई हुई है। मेकर्स को सम्राट पृथ्वीराज से 100 करोड़ से अधिक का घाटा हुआ है।

कई शो किए गए बंद

कई शो किए गए बंद

फिल्म को 4,950 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। कई शो को दर्शक ना मिलने के बाद रद्द किया गया। हिंदी के साथ इस फिल्म को तमिल,तेलुगू में भी रिलीज किया गया लेकिन दूसरी भाषा में भी सम्राट पृथ्वीराज को मुंह की खानी पड़ी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X