छम्मकछल्लो बनने के लिए दीपिका-करीना में खिंचातानी

By Priya Srivastava

Deepika -Kareena
दीपिका पादुकोण ने काम ही कुछ ऐसा कर दिया है कि करीना कपूर के निशाने पर वह आ गयी हैं। बेबो भला इस तरह के मामले में कहां चुकती हैं। उनसे जुड़े लोग कहने लगे हैं कि पब्लिसिटी पाने के लिए दीपिका को इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। हुआ कुछ ऐसा है कि करीना एक फिल्म कर रही हैं, जिसका नाम है रा वन। इस फिल्म में शाहरुख मुख्य अभिनेता के रूप में हैं।

उनकी अब तक की यह सबसे महंगी फिल्म है। इस वक्त आयटम नंबर का दौर चल रहा है। लिहाजा किंग खान ने अपनी फिल्म में भी एक ऐसा गीत डाला है। रजिया, मुनी, शीला के बाद अब वह छम्मकछल्लो के रूप में दर्शकों के सामने नया गाना लेकर आनेवाले हैं। इस गाने पर करीना कपूर ही परफॉर्म करेंगी। लेकिन करीना के गुस्से का ठिकाना तब नहीं रहा जब उन्हें पता चला कि दीपिका ने किसी को कह दिया है कि इस गाने के लिए वह पहली पसंद थी। यह गाना उन्हें ध्यान में रख कर तैयार किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म बिल्लू में शाहरुख ने करीना और दीपिका दोनों को अपने आयटम सांग के लिए मौके दिये थे और शाहरुख को दोनों ही अदाकाराएं बेहद पसंद हैं। उधर करीना कैंप का कहना है कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। यह उस तरह का आयटम सांग नहीं है। जिसे अभिनेत्री के अलावा किसी और पर फिल्माया जाये। यह कहानी से जुड़ा गाना है और इसे फिल्म की अदाकारा यानी करीना कपूर पर ही फिल्माये जाने की योजना है। इन दोनों की लड़ाई में सही कौन है और गलत कौन। यह तो किंग खान के अलावा कोई नहीं बता सकता।

लेकिन फिलहाल किंग खान की दोनों पसंदीदा अभिनेत्री हैं। और वे दोनों को ही नाराज नहीं करना चाहते। करीना इन दिनों दीपिका से इस बात पर भी खफा है कि वह हर जगह उनके भाई रनबीर कपूर की बुराई करते नहीं थकती हैं। इसी बात से दोनों में मनमुटाव भी शुरू हो चुका था। अब इस बात ने उसे और तूल दे दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X