रेस-2 में बिपाशा की जगह होंगी करीना

अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी कामयाब फिल्म 'रेस' का दूसरे भाग का निर्देशन कार्य भी इन्हें ही सौंपा जाएगा। सैफ ने कहा, "अब्बास मस्तान फिल्म के विषय को अच्छी तरह जानते हैं। बॉलीवुड के बहुत कम फिल्माकारों ने इतना अच्छा काम किया है।"
उन्होंने कहा, "करीना 'रेस-2' में काम करेंगी। यह फिल्म पहली फिल्म से बड़ी बनेगी।"
गौरतलब है कि फिल्म 'रेस' वर्ष 2008 की सफल फिल्मों में से एक थी। इसमें सैफ के अलावा अक्षय खन्ना, बिपाश बसु और कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिकाओं में थे।
abbas mustan अब्बास मस्तान करीना कपूर बालीवुड बिपाशा बसु रेस सैफ अली खान bollywood kareena kapoor race saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications