सिद्धार्थ-कियारा की शादी की वीडियो आई सामने, खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आए दुल्हा-दुल्हन

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के चर्चे हर तरफ बने हुए हैं। दोनों को काफी क्यूट कपल कहा जाता है। जो कि 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कियारा और सिद्धार्थ दोनों ने ही इस बात का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए तस्वीर शेयर करते हुए कर दिया है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों ही काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साथ ही फैंस को भी उनकी जोड़ी शेरशाह फिल्म से ही काफी पसंद आने लगी थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा दोनों ने ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी वाले दिन ही अपनी तस्वीरों को शेयर कर दिया था। साथ ही फैंस से अपने लिए प्यार और आशीर्वाद भी मांगा।
इसी बीच कियारा आडवाणी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कियारा-सिद्धार्थ की वरमाला होती है और वह काफी रोमांटिक अंदाज में इस रस्म को पूरा करते हैं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों ही इस वीडियो में काफी खूबसूरत तरीके से अपनी शादी को एंजॉय करते हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने पिंक कलर का काफी खूबसूरत सा लहंगा पहना हुआ है तो वहीं सिद्धार्थ ने भी ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है।
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा दोनों ही वरमाला के बाद में एक दूसरे को किस करते हुए भी नजर आते हैं। वहां पर मौजूद सभी गेस्ट्स भी काफी खुश हो जाते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दोनों ही बॉलीवुड में खूब नाम कमा चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। तो वहीं कियारा आडवाणी ने कॉमेडी फिल्म फगली से अपने करियर की शुरुआत की।


Click it and Unblock the Notifications