कैटरीना कैफ और विकी कौशल की खूबसूरत तस्वीर आई सामने, फैंस कर रहे हैं रिएक्ट!
अभिनेता विकी कौशल और कैटरीना कैफ की जब से शादी हुई है दोनों किसी ना किसी बात को लेकर खबरों में रहते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैँ। इस वक्त भी उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, इनको कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। विकी कौशल और कैटरीना कैफ इन तस्वीरों में काफी शानदार लग रहे हैं और दोनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
कैटरीना कैफ ने दो तस्वीरें साझा की हैं और एक तस्वीर में कैटरीना कैफ की गोद में विकी कौशल लेटे हुए नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में कैटरीना कैफ स्टाइलिश नजर आ रहीं हैं। फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी तस्वीर को पसंद कर रहे हैं।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने जब शादी की जानकारी दी थी तो लोग चौंक गए थे क्योंकि ये किसी ने भी नहीं सोचा होगा। विकी कौशल और कैटरीना की उम्र में भी अंतर है।
वर्कफ्रंट पर विकी कौशल अपनी फिल्म अश्वत्थामा को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म को लेकर वो लंबे समय से चर्चा में हैँ। विकी कौशल एक अलग तरह के किरदार में इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।
इसके अलावा कैटरीना कैफ की बात करें तो वो इस वक्त सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी है। इस फिल्म का एक शानदार टीजर सामने आ चुका है जिसके साथ ऐलान किया गया था। इस टीजर में कैटरीना कैफ फाइट सीन्स की तैयारी करतीं नजर आ रहीं थीँ। ये फिल्म अगले साल रिलीज के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications