जवानों का हौसला बढ़ाने वर्दी पहन सरहद पर पहुंची प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। क्रिकेट कारोबारी प्रीति को फैंस फौजी वर्दी में देखकर हैरान नजर आ रहे हैं। सेना के जवानो के ड्रैस लुक में प्रीति की तस्वीरें सोशल वेबसाइट पर वायरल हुईं। तो लोगों ने अलग-अलग अंदाजे लगाने शुरु कर दिए। चलिए ज्यादा संस्पेंस में न रखते हुए हम आपको बता दें कि प्रीति जिंटा ने सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए सेना की वर्दी को पहना।

दरअसल अभिनेत्री प्रीति जिंटा देश की पश्चिमी सीमा पर तैनात जवानों के बीच एक कार्यक्रम करने के लिए पहुंची। इसकी जानकारी देते हुए प्रीति ने एक ट्वीट किया।
प्रीति जिंटा अरसे बाद वह बड़े पर्दे पर दिखेंगी, जल्द ही सैफ अली खान की फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' में एक कैमियो रोल करती नजर आएंगी।
More from Filmibeat
preity zinta bollywood indian army celebrities saif ali khan प्रीति जिंटा सैफ अली खान तस्वीरें फिल्म


Click it and Unblock the Notifications











