इस नवरात्रि, एक विशेष घोषणा! प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज होगी #BeatsOfRadheShyam
पैन-इंडिया स्टार प्रभास 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाने के लिए तैयार हैं! इस अवसर को चिह्नित करने के लिए, निर्माता 23 अक्टूबर को एक विशेष घोषणा करने के लिए तैयार हैं और इसे #BeatsOfRadheShyam का नाम दिया गया है।
निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया जिसमें विशेष अनावरण की घोषणा की गयी है। मैग्नम ओपस 'राधेश्याम' यूरोप में स्थापित एक महाकाव्य प्रेम कहानी मानी जा रही है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में पूजा हेगड़े के जन्मदिन को चिह्नित करते हुए, निर्माताओं ने फिल्म से उनका पहला लुक रिलीज़ किया था।

इस फिल्म में सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, प्रियदर्शी, मुरली शर्मा, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर सहित कई अन्य कलाकार शामिल होंगे और फ़िल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया जाएगा।
फिल्म की शूटिंग जॉर्जिया में हो रही थी लेकिन तभी कोरोना महामारी फैल गई और शूटिंग को रोक दिया गया। अब हाल ही में, टीम ने इस महीने की शुरुआत में फिर से शूटिंग शुरू कर दी है और अभिनेताओं ने अपने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल पर भी यह खबर साझा की है। राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म एक बहुभाषी रोमांटिक पीरियड-ड्रामा है, जो 2021 में रिलीज़ होने की उम्मीद है।
'राधेश्याम' एक बहुभाषी फिल्म होगी और गुलशन कुमार व टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित है।
View this post on InstagramA post shared by Prabhas (@actorprabhas) on


Click it and Unblock the Notifications
