इमरान थिरकेंगे जैक्सन के स्टेप्स पर
अभिनेता इमरान खान आने वाली फिल्म 'लक" में पॉप किंग माइकल जैक्सन जैसी वेशभूषा में और माइकल जैसे ही स्टेप्स करते दिखेंगे।
सोहम शाह की फिल्म 'लक" में इमरान खान और श्रुति हसन पर फिल्माया गया गाना 'जी ले" में काफी हद तक माइकल के सुपरहिट गाने बीट इट के वीडियो की झलक मिलती है। इतना ही नहीं इस गाने में इमरान खान ने भी ठीक वैसी ही काली जींस और लाल जैकेट पहनी है जैसी जैक्सन ने अपने एल्बम में पहनी है।
हालांकि खुद इमरान भी इसे महज एक इत्तेफाक ही मानते हैं। उन्होंने कहा- यकीन मानिए हम माइकल की असमय मौत को कैश नहीं कराना चाहते हैं। ये वीडियो महीनों पहले ही प्लान हो चुका था। हमें इस बात का थोड़ा भी इल्म नहीं था कि जो ड्रेस मैंने फिल्म 'लक" के एक गाने में पहनी है, वो बिलकुल माइकल जैक्सन के एक हिट विडियो में पहनी ड्रेस से मेल खाती है।
More from Filmibeat
इमरान खान बालीवुड माइकल जैकसन लक श्रुति हसन सोहम शाह स्टेप्स bollywood groovy moves imran khan luck michael jackson soham sah


Click it and Unblock the Notifications











