मिलिए अभिषेक बच्चन और उनके दो भाईयों से..सभी एक जैसे!
[बॉलीवुड न्यूज] हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' ने भले ही बॉक्सऑफिस पर सफलता नहीं पाई हो, लेकिन रणबीर इस फिल्म से आगे निकल आए हैं। जी हां, हाल ही में रणबीर को फुटबॉल एन्जॉय करते देखा गया।

दरअसल, यहां मामला चैरिटी का था। हाल ही में 'Jolly Super Football' द्वारा सूरत में एक चैरिटी फुटबॉल मैच आयोजित किया गया। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने हिस्सा लिया। इन्हीं में शामिल थे, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर।
ये तीनों ही एक्टर्स यहां एक सी जर्सी पहने और दाढ़ी के साथ नजर आए। मजेदार बात यह रही कि तीनों लाइन में एक के पीछे एक बिल्कुल भाई जैसे दिखे और यही बात जूनियर बच्चन ने भी ट्विटर पर शेयर की है।
बता दें, इस फुटबॉल मैच में एक्टर करण वाही, डिनो मारिया और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी शामिल हुए।


Click it and Unblock the Notifications


