जल्द आ रही है फिल्म- माय हसबेंड मेड मी ए प्रॉस्टीट्यूट
शीर्षक पढ़ते ही आपको समझ में आ गया होगा कि जिस फिल्म की बात हम करने जा रहे हैं, वह फिल्म उस औरत के जीवन की कहानी है, जो देह व्यापार के दलदल मं फंस गई। लेकिन क्या वाकई में उसके पति ने उसे जिस्मफरोशी के लिये मजबूर किया, या फिर जीवन की एक बड़ी घटना उसे इस राह पर ले आयी। फिल्म की कहानी इसी शीर्षक के चारों ओर घूमेगी? यह कहना अभी मुश्किल है, क्योंकि फिल्म के लेखक ज्वॉयब्रतो दत्ता ने फिल्म से जुड़ी हर चीज गोपनीय रखी है, बस रिलीज़ किया है तो बस पोस्टर।
इस पोस्टर में एक महिला को दर्शाया गया है, जो साफ तौर पर उसका दर्द बयां कर रहा है। फिल्म का नाम है "My husband made me a prostitute यानी मेरे पति ने मुझे वेश्या बनाया"। यह शीर्षक और उस पर आधारित एक छोटा सा लेख फेसबुक पर ट्रेंड कर रहा था। उसे लाखों लोगों ने लाइक किया। और फिर अचानक एक दिन मेरे मन में आया कि इस शीर्षक पर एक फिल्म की कहानी लिखूंगा।

Post by Mission Sharing Knowledge.

ज्वॉय ने बताया कि जब कहानी पूरी हुई और उन्होंने अपने मित्र पंकज ठाकुर से शेयर की, तो वो तुरंत इस कहानी को फिल्म में परिवर्तित करने के लिये तैयार हो गये। ज्वॉय बताते हैं कि फिल्म की कहानी दिलचस्प है और कसे हुए डायलॉग हैं साथ ही फिल्म का क्लाइमैक्स रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
हम आपको बताना चाहेंगे कि फिल्म का टीज़र लॉन्च किया जा चुका है और सोशल मीडिया पर इस लघु फिल्म की चर्चा बहुत तेजी से शुरू हो चुकी है। लोगों को इंतजार है तो बस उस फिल्म का जो जल्द ही आने वाली है। फेसबुक पर मिशन शेयरिंग नॉलेज के अंतर्गत प्रचार किया जा रहा है। यह फिल्म हिंदी व अंग्रेजी दो भाषाओं में रिलीज़ की जायेगी।

Click it and Unblock the Notifications