बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

मनोरंजन की दुनिया से सप्ताह भर की चटपटी ख़बरें समेटे बीबीसी हिंदी एफ़एम का विशेष कार्यक्रम 'बीबीसी टेक वन'.
बीबीसी टेक वन के इस अंक में फिल्म समीक्षक नम्रता जोशी बता रही हैं प्रकाश झा निर्देशित फिल्म राजनीती के बारे में. प्रकाश झा की इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं अजय देवगन, रणबीर कपूर, नाना पाटेकर और कैटरिना कैफ.
नाम से ही ज़ाहिर हो जाता है की राजनीती एक पॉलिटिकल ड्रामा है. फिल्म में अपने किरदार को बखूभी निभाने के लिए अभिनेत्री कैटरिना कैफ ने तो कई महिला नेताओं के हाव भावों का बकायदा अध्यन किया.
सुनिए बीबीसी टेक वन
गंगाजल और अपहरण जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं प्रकाश झा और नई फिल्म राजनीती के बार में प्रकाश कहते हैं की ये भारतीय राजनीती से प्रेरित फिल्म है.
बीबीसी टेक वन के इस कार्यक्रम में अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने बताया की वो जल्द ही शादी करने जा रही हैं. साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म एक सेकंड जो ज़िन्दगी बदल दे के बारे में भी बात की है.
शो में आप सुन सकते हैं अभिनेता और निर्देशक साजिद खा़न को जो कहते हैं की दुनिया भर में नई नई फिल्में बनती हैं लेकिन उनकी कहानी एक ही होती है. साथ ही साजिद कहते हैं की फिल्म अगर मनोरंजक हो तो ही आप उसे बार बार देख सकते हैं.
साथ ही शो में सुनिए अ आर रहमान को, जो ११ जून से अमेरिका, यूरोपे और लन्दन में म्यूजिक कांसर्ट करने जा रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications