बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

बीबीसी टेक वन के इस अंक में हम बताएंगे भारत में इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फ़िल्मों के बारे में और हमारे साथ होंगी 'बीबीसी टेक वन' की फ़िल्म क्रिटिक नम्रता जोशी.

इस हफ़्ते दर्शकों के सामने होंगी तीन फ़िल्में- ‘लम्हा’, ‘उड़ान’ और ‘तेरे बिन लादेन’.

निर्देशक राहुल ढोलकिया की फ़िल्म ‘लम्हा’ टिकट खिड़की पर इस हफ़्ते अपना भाग्य आज़माएगी.

कश्मीर पर आधारित इस फ़िल्म के बारे में राहुल कहते हैं कि इसमें किसी को ग़लत या सही ठहराने का प्रयास नहीं किया गया है बल्कि ये कश्मीरी लोगों की कहानी बयां करती है.

कान फ़िल्म महोत्सव में प्रदर्शन के लिए आधिकारिक तौर पर चयनित भारतीय फ़िल्म के रूप में बहुचर्चित फ़िल्म ‘उड़ान’ भी इस हफ्ते दर्शकों के सामने होगी.

‘उड़ान', निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की पहली फ़िल्म है. मोटवानी बताते हैं कि फ़िल्म मुख्य रूप से एक किशोर लड़के के सपनों और माता-पिता की आकांक्षाओं के बीच कश्मकश से उपजी परिस्थितियों पर आधारित है.

इन गंभीर फ़िल्मों के बीच एक व्यंग्यात्मक फ़िल्म ‘तेरे बिन लादेन’ भी इस हफ़्ते सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है और पाकिस्तानी गायक अली ज़फ़र इस फ़िल्म से अभिनय की दुनिया में क़दम रख रहे हैं.

सुनिए बीबीसी टेक वन

टिंसेल टॉक

टिंसेल टॉक में आमिर ख़ान के एक ऐसे हुनर पर बात होगी जिसके बारे में लोगों को मालूम नहीं है. इसके अलावा शम्मी कपूर बताएंगे फ़िल्मी पर्दे पर लौटने की वजह और होगी एक ख़ास बातचीत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से.

ख़ास बात

पाकिस्तान में ‘किंग ऑफ पॉप’ के नाम से मशहूर गायक अली ज़फ़र ‘तेरे बिन लादेन’ के ज़रिए हिन्दी फ़िल्म उद्योग में क़ाम करने का अनुभव बांट रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा के साथ एक विशेष बातचीत.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X