बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

ऋचा शर्मा

बीबीसी हिंदी संवाददाता

मनोरंजन की दुनिया से सप्ताह भर की चटपटी ख़बरें समेटे बीबीसी हिंदी एफ़एम का विशेष कार्यक्रम 'बीबीसी टेक वन'.

बीबीसी टेक वन के इस अंक में हम बताएंगे भारत में इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फ़िल्मों के बारे में और हमारे साथ होंगी 'बीबीसी टेक वन' के फ़िल्म क्रिटिक नम्रता जोशी.

हृतिक रोशन लगभग दो साल बाद मुख्य कलाकार के रूप में दिखाई देंगे फ़िल्म 'काइट्स' में. इस फ़िल्म में उनके साथ हैं मेक्सिको की अभिनेत्री बार्बरा मोरी. ये कहानी है ऐसे दो लोगों की जो अपने-अपने देश छोड़कर अमरीका जाते हैं और कैसे उन्हें एक दुसरे से प्यार हो जाता है.

फ़िल्म के निर्माता राकेश रोशन ने बताया कि वे निर्देशक अनुराग बासु के काम से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने कयिट्स का निर्देशन अनुराग को ही सोंप दिया. बीबीसी टेक वन फ़िल्म समीक्षक नम्रता जोशी बता रही हैं कि इस फ़िल्म में दर्शकों के लिए क्या ख़ास है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई

फिल्मों, 'बम बम बोले', 'कुश्ती' और 'एडमिशंस ओपन' ' का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल हुआ.

सुनिए बीबीसी टेक वन

टिंसेल टॉक

फ्रांस में चल रहे कान फ़िल्म महोत्सव में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत अपनी फ़िल्म 'हिस' का प्रचार करने पहुंची. उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म में एक नागिन का किरदार निभाना कितना मुश्किल था.

कान फ़िल्म महोत्सव में ही ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन भी अपनी फ़िल्म 'रावण' के प्रचार के लिए पहुंचे. ऐश्वर्या का कहना है कि भले ही इस फ़िल्म में उनके पति अभिषेक उनके साथ थे, लेकिन शूटिंग में व्यस्थ होने की वजह से उन्हें एक दुसरे के लिए ज़्यादा वक़्त नहीं मिला.

ख़ास बात

फ़िल्म 'काइट्स' के मुख्य कलाकार हृतिक रोशन को लगता है कि इस फ़िल्म से वो बॉलीवुड में नया कदम रख रहे हैं. उनका मानना है कि मेक्सिको से उनकी सह-अभिनेत्री बार्बरा मोरी की वजह से वो बतौर अभिनेता उनमें सुधार आया है.

बार्बरा मोरी ने कहा कि हृतिक उनके अब तक के सबसे बेहतरीन सह-कलाकार हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X