बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

ऋचा शर्मा

बीबीसी हिंदी संवाददाता

मनोरंजन की दुनिया से सप्ताह भर की चटपटी ख़बरें समेटे बीबीसी हिंदी एफ़एम का विशेष कार्यक्रम 'बीबीसी टेक वन'.

बीबीसी टेक वन के इस अंक में हम बताएंगे भारत में इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फ़िल्मों के बारे में और हमारे साथ होंगी 'बीबीसी टेक वन' के फ़िल्म क्रिटिक नम्रता जोशी.

यशराज की नई फ़िल्म 'बदमाश कंपनी' कहानी है चार बदमाशों की जो जल्दी पैसा कमाना चाहते हैं. इन चार बदमाशों का किरदार निभाया है शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा, वीर दास और चैंग ने. टेलीविज़न और फ़िल्म अभिनेता परमीत सेठी इस फ़िल्म से निर्देशन में कदम रख रहे हैं.

'बेंड इट लाइक बैकहम' और 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कर चुकी गुरिंदर चड्ढा की फ़िल्म 'इट्स ए वंडरफ़ुल आफ़्टरलाइफ़' इस हफ़्ते सिनेमा घर पहुंची. इस फ़िल्म में शबाना आज़मी, ब्रितानी अभिनेत्री गोल्डी नोटे और अमरीकी अभिनेता सेंधिल रामामूर्ती दिखाई देंगे.

सुनिए बीबीसी टेक वन

ख़ास बात

फ़िल्म 'आमिर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले टेलीविज़न के अभिनेता राजीव खंडेलवाल बात कर रहे हैं अपनी आने वाली फ़िल्म 'तैनात' की. राजीव ने बताया कि वे इस फ़िल्म में छह साल के बच्चे के पिता का किरदार निभा रहे हैं.

टिंसेल टॉक

बॉलीवुड के अभिनेता जॉन अब्राहम को आजकल बदकिस्मत कहा जा रहा है क्योंकि नागेश कुक्नूर की फ़िल्म 'आशाएं' के बाद अब डेविड धवन की फ़िल्म 'हुक या क्रुक' को भी बंद कर दिया गया है. लेकिन जॉन का मानना है कि वे अपने निर्माता और निर्देशकों के लिए भाग्यशाली रहे हैं.

अभिनेता अनिल कपूर जो 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की सफलता के बाद हॉलीवुड में काम कर रहे हैं, उनका मानना है कि अमरीका में लोग उनकी बेटी सोनम कपूर को भी पहचानते हैं.

इसके अलावा निर्देशक प्रियदर्शन जिन्होंने अपनी फ़िल्म 'बम बम बोले' में बाल कलाकार दर्शील सफ़ारी को लिया है, वे कहते हैं कि दर्शील कई अनुभवी अभिनेताओं से बेहतर हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X