बीबीसी टेक वन

समरा फ़ातिमा
बीबीसी संवाददाता
हफ़्ते भर की फ़िल्मी गपशप में इस बार सबसे पहले चर्चा इस हफ़्ते रिलीज़ हो रही फिल्मों की.
इस हफ़्ते रिलीज़ हो रही है फिल्म डोन नो वाए ...न जाएं क्यूँ .फिल्म समलैगिक प्रेम कथा पर आधारित है और चर्चा है कि यही कारण है कि फ़िल्म की रिलीज़ में समय लग गया क्यूंकि फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता कपिल शर्मा को धमकियाँ मल रही थी. कपिल ने बीबीसी को बाताया कि उनका किरदार एक ऐसे लड़के का है जो मॉडल बनना चाहता है.
साथ ही इस हफ़्ते रिलीज़ हो रही है ख़ास बच्चों के लिए एक फ़िल्म जिसका नाम है रामा -द सविअर जिसमें तनुश्री दत्ता और साहिल ख़ान के अलावा दिखाई देंगे पहलवान खली भी. हालाँकि फ़िल्म के निर्देशक हादी अली अबरार ने बीबीसी से बात करते हुए इस बात का दावा किया कि उनकी ये फ़िल्म बच्चों को हैरी पॉटर जितनी पसंद आयेगी. पर बीबीसी टेक वन फ़िल्म आलोचक नम्रता जोशी का कहना है कि फ़िल्म के पोस्टर ही देख कर लग रहा है कि फ़िल्म में ‘क्रॉनिकल्स ऑफ़ नारनिया’ और ‘हैरी पॉटर’ की नक़ल करने की काफी कोशिश की गयी है.
पिछले हफ्ते रिलीज़ हई फ़िल्म ‘ऐक्शन रीप्ले’ ने जहाँ दर्शकों को निराश किया वहीँ ‘गोलमाल 3’ के लिए दर्शकों कि प्रतिक्रिया ठीक ठाक रही. कुछ ने गोलमाल 3 की काफी प्रशंसा की. जबकि नम्रता जोशी ने कहा कि गोलमाल सिरीज़ की इस तीसरी फ़िल्म में कुछ भी ताज़ापन नहीं था, और उनके हिसाब से अब आगे इसके चौथे भाग को बनाने के बारे में नहीं सोचा जाना चाहिए.
टिंसेल टॉक :
अभिनेता आमिर खान ने एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी पत्नी किरन राव की फ़िल्म धोबी घाट दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आएगी. आमिर के मुताबिक धोबी घाट केवल कला सिनेमा में रूचि रखने वाले दर्शकों को ही भाएगी.
फ़िल्म निर्माता विपुल शाह ने बीबीसी को बताया कि वो इन दिनों अपनी अगली फ़िल्म की तय्यारी में हैं, जिसमें जॉन अब्राहम और जेंनीलिया डिसूज़ा एक साथ दिखाई देंगे.
वहीँ फराह ख़ान ने अपनी अगली फ़िल्म ‘तीस मारा ख़ाँ’ की बात करते हुए पत्रकारों से कहा कि इस फ़िल्म में कटरीना कैफ़ पर फिल्माया गया गाना ‘शीला कि जवानी’ बेहद मनोरंजक है और लोगों को ज़रूर पसंद आयेगा. साथ ही फराह ने बताया कि वो इस फ़िल्म कि शूटिंग के दौरान वो अपने बेटे जार को भी सेट्स पर ले जाती थी जहाँ ज़ार और कटरीना की अच्छी ख़ासी दोस्ती हो गयी.
गर्दिश में सितारे:
बीते ज़माने के फ़िल्मी सितारों की संतानों में ज़्यादातर इन दिनों ऐसे हैं जिनके पास या तो काम नहीं है या फिर छोटे मोटे रोल ही हैं, जिनमें प्रमुख नाम हैं फ़रदीन खान, ज़ाएद खान , तुषार कपूर, सिकंदर खेर, कुमार गौरव, पुरु राजकुमार और मिमोह चक्रवर्ती इत्यादि. ऐसे में ये कहना ग़लत नहीं होगा कि इनके सितारे गर्दिश में हैं
फ़िल्म निर्माता महेश भट्ट ने बीबीसी से कहा कि इन कलाकारों के न चल पाने के पीछे एक जो प्रमुख कारण है वो ये कि फ़िल्मी दुनिया में अगर चलता है तो वो है हुनर का सिक्का , केवल किसी के माता पिता के कामयाब होने से ये तय नहीं हो जाता कि संतान भी उतनी ही कामयाब हो सकेगी.
महेश भट्ट ने ये भी कहा कि कई बार ये कलाकार उतने हुनरमंद नहीं होते जितना कि इस मैदान में होना चाहिए और ऐसे में उनका फिल्मों में कदम रखने का फैसला ग़लत साबित होता है.


Click it and Unblock the Notifications