बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

इस सप्ताह रिलीज़ हो रही है अज़ीज़ मिर्ज़ा की फ़िल्म 'किस्मत कनैक्शन' जिसमें पहली बार साथ काम कर रहे हैं शाहिद कपूर और विद्या बालन.
राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म 'कौन्ट्रैक्ट' भी इसी हफ्ते पहुँची है थियेटरस में जिसमें काम कर रहे हैं नये सितारे आध्विक महाजन और साक्क्षी गुलाटी
बैटमैन सीरीज़ की हॉलीवुड फ़िलम 'द डार्क नाइट' भी इंडिया पहुँची है इस हफ्ते
बीबीसी टेक वन में प्रियंका चोपड़ा बताएँगी कि उन्हें अपनी एक्शन इमेज पसंद है और कैटरीना से जानेंगे उनकी फ़िल्म ब्लू के बारे में
मिस यूनिवर्स डायना मेंडोज़ा बताएँगी कि वो ख़िताब जीतने के बाद कितनी ख़ुश हैं
हॉलीवुड की जानी मानी ऐक्ट्रैस एंजलीना जोली के पापा बताएँगे कि वो बेटी के दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने पर कितने उत्साहित हैं
इसके अलावा बच्चन परिवार के वर्ल्ड 'टूअर अनफ़ार्गेटबल' की बातें करेंगे ख़ुद अमिताभ, ऐश्वर्या, अभिषेक, प्रीति ज़िन्टा, शिल्पा शैटी, रितेश देशमुख और श्यामक दावर से.


Click it and Unblock the Notifications