बीबीसी टेक वन

By Jaya Nigam
बीबीसी टेक वन

दीप्ति कार्की

बीबीसी संवाददाता

अपनी आवाज़ का कॉपीराईट करवाना चाहते हैं अमिताभ बच्चन.

बीबीसी टेक वन में इस हफ्ते आप मिलेंगे कौन बनेगा करोड़पति 4 में पहली बार एक करोड़ रूपए जीतने वाली राहत तस्लीम से. जो ये पैसा जीत कर फुले नहीं समां रही हैं.

कार्यक्रम में हैं इस शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी. जो कहते हैं कि अगर औरतों को मौका मिले तो वो जहान बदल सकती हैं.

साथ ही आप उनसे सुन सकते हैं कि क्यूँ अमिताभ बच्चन अपनी आवाज़ का कॉपीराईट करवाना चाहते हैं.

अमिताभ कहते हैं कि बहुत से ऐसे ब्रैंड्स हैं जो उनकी आवाज़ की नक़ल उतर कर उसे अपने सामान को बेचने के लिए इस्तेमाल में ला रहे हैं.

अमिताभ कहते हैं हाल ही में एक गुटका बनाने वाली कंपनी ने ऐसा किया और ये बात उन्हें पसंद नहीं आई.

पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में आई संजय लीला भंसाली की फ़िल्म गुज़ारिश को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. अपने परिवार के साथ ये फ़िल्म देखने पहुची अभिनेत्री सोनम कपूर भी. और वो फ़िल्मी की तारीफ करते थक नहीं रही हैं.

लेकिन बीबीसी टेक वन फ़िल्म समीक्षक नम्रता जोशी की राय सोनम से थोड़ी अलग है.

ब्रेक के बाद में पहली बार साथ हैं दीपिका और इमरान

नम्रता कहती हैं की गुज़ारिश एक अच्छी फ़िल्म बनते बनते रह गई.

इस हफ्ते दो फिल्मों की किस्मत का फैसला होगा बॉक्स ऑफिस पर. एक है निर्देशक दानिश असलम की फ़िल्म ब्रेक के बाद. फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं इमरान खान और दीपिका पादुकोण.

दानिश कहते हैं कि इमरान और दीपिका को एक साथ लाना बहुत स्वभाविक था. दोनों अच्छे कलाकार हैं और साथ में उनकी जोड़ी खूब जमती है.

ब्रेक के बाद के बारे में अगर नम्रता जोशी कि राय जाने तो वो कहती हैं कि ये कहानी दो ऐसे लोगों के बारे में है जो बचपन से एक दुसरे के साथ हैं. लेकिन उनके जीवन में एक पड़ाव ऐसा आता है जब वो एक दुसरे से दूरी बनाने का फैसला करते हैं. और वहां से शुरू होती है फ़िल्म कि कहानी.

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कहती हैं कि फ़िल्म में अपने किरदार से वो कुछ हद तक मेल खाती हैं और कुछ बातों में वो बिलकुल अलग हैं. वहीं इमरान कहते हैं कि फ़िल्म से जुड़े सब लोग अब उनके दोस्त बन गए हैं.

इस हफ्ते रिलीज़ हो रही दूसरी फ़िल्म है अल्लाह के बंदे. इस फ़िल्म का निर्देशन फ़ारुख कबीर ने किया है. निर्देशन के साथ साथ फ़ारुख इस इस फ़िल्म में अभिनय भी कर रहे हैं.

ये फ़िल्म मुंबई के झोपड़पट्टी इलाके में रह रहे बचों के इर्द गिर्द घुमती है. कैसे ये बच्चे गै़रकानूनी धन्दों में घुसते हैं और फिर क्या होता है उनका हष्र फ़िल्म में यही दिखाया गया है.

आनेवाली फ़िल्म तीस मार खान में एक आइटम नंबर पर थिरक रही हैं कैटरिना

फ़िल्म में फ़ारुख कबीर के साथ साथ नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर और शरमन जोशी जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं.

बीबीसी टेक वन में इस हफ्ते आप सुन सकते हैं कैटरिना कैफ को. फराह खान की आनेवाली फ़िल्म तीस मार खान में कैटरिना ने एक आइटम नंबर किया है. कैटरिना कहती हैं कि इस गाने को फिल्माने से पहले उन्होंने माधुरी दीक्षित के गाने देखे और बहुत बार अभ्यास भी किया.

शो में आप लारा दत्ता को भी सुन सकते हैं. हाल ही में लारा ने अपनी फिटनेस डी वि डी लॉन्च कि. बाज़ार में पहले ही शिल्पा शेट्टी और बिपाशा बासु कि ऐसी डी वि डी मौजूद है. लारा कहती हैं कि उनकी डी वि डी इनसे अलग है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X