बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

सुभाष के झा के साथ आप जान पाएँगे पिछले सप्ताह रिलीज़ हुई फ़िल्मों की बॉक्स आफ़िस रिपोर्ट भी.
इस हफ्ते सिनेमा घरों में पहुँच रही है निर्माता पहलाज निहलानी की फ़िल्म 'ख़ुशबू' जिसमें काम कर रहे हैं नए सितारे रिशी रेहान और अवंतिका. डायरेक्टर ईश्वर निवास की फ़िल्म दे ताली' में हैं आयशा टाकिया, आफ़ताब शिवदसानी, रिमी सेन और रितेश देशमुख.
इसके अलाव इस हफ्ते सिनेमा हाल्स में पहुँची है निर्माता कुमार मंगत की फ़िल्म 'हाल-ए-दिल' जिससे उनकी बेटी अमिता फ़िल्मी दुनिया में क़दम रख रही हैं और उनके साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भी.
बीबीसी टेक वन में रानी मुखर्जी बताएँगी कि अगर वो एक्ट्रेस न बनतीं तो क्या बनतीं.
आमिर ख़ान से जानेंगे कि क्या वो 'तारे ज़मीं पर' के बाद फिर कोइ फ़िल्म डायरेक्ट कर रहे हैं.
ऐक्टर ज़ायद ख़ान बताएँगे कि कितना आसान है असल ज़िन्दगी में पापा का रोल निभाना.
16 जून को था एक्टर मिथुन दा का जन्मदिन तो उनसे जानेंगे कि आख़िर फ़िल्मों में उनकी शुरुआत कैसे हुई.
जाने माने फ़ुटबाल ख़िलाड़ी बेकहम की पत्नी विक्टोरिया से जानेंगे कि क्या वो वाकई में टॉम क्रूज़ की फ़िल्म में काम करने वाली हैं?
इसके अलावा ख़ास बातचीत होगी टेलीविज़िन के जाने माने सितारे राजीव खंडेलवाल से जिनकी पहली फ़िल्म 'आमिर' को काफ़ी तारीफ़ मिली है.


Click it and Unblock the Notifications