वरुण धवन की बवाल का दमदार ऐलान, जान्हवी कपूर के साथ करेंगे रोमांस!

By Filmibeat Desk

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी की 'बवाल' 7 अप्रैल, 2023 को देगी सिनेमाघरों में दस्तक! छिछोरे' ( सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली फिल्म) की जबरदस्त सफल पारी के बाद, साजिद नाडियाडवाला और फिल्म निर्माता नितेश तिवारी ने वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर अपनी नई परियोजना- 'बवाल' की घोषणा की है, जो 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज़ होगी।

इस तरह से अवार्ड विनिंग निर्माता-निर्देशक की जोड़ी बवाल के लिए एक बार फिर से सहयोग कर रही है, जिसमें वरुण और जान्हवी पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे।

bawaal, varun dhawan, बवाल, वरुण धवन

हालांकि इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी निर्माताओं द्वारा गुप्त रखी गई है, लेकिन यह बड़ी घोषणा वरुण और जान्हवी के फैन्स के लिए काफी रोमांचक है और जिसके बाद अब फैन्स इन दो युवा सुपरस्टार्स को एक लव स्टोरी के लिए बड़े पर्दे पर एक साथ देखने का इंतजार बेसब्री से करने लगे है।

ऐसे में कह सकते है कि आप सिर्फ और सिर्फ एंटरटेनमेंट की उम्मीद कर सकते है, इससे कम और कुछ भी नहीं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, वरुण धवन और जान्हवी कपूर की खासियत वाली 'बवाल' जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है और 7 अप्रैल, 2023 को स्क्रीन पर आएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X