..................... Bawaal Teaser Review: Varun Dhawan and Janhvi Kapoor’s strong chemistry increased curiosity among the fans - Hindi Filmibeat

Bawaal: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री पर फैंस फिदा, बोले- दस में से दस नंबर दूंगा

bawaal-teaser-review-varun-dhawan-janhvi-kapoor-strong-chemistry-increased-curiosity-among-the-fans

Bawaal Teaser: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'बवाल' का टीजर सामने आ चुका है, और इसे लोगों ने भरपूर प्यार मिल रहा है। वैसे तो सोशल मीडिया पर जब से दोनों की पहली तस्वीर सामने आई थी, तब से ही फैन्स के बीच इस जोड़ी को लेकर एक क्रेज देखा गया, लेकिन टीजर में वरुण- जान्हवी की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया।

Recommended Video

Bawaal Teaser:Janhvi Kapoor - Varun Dhawan की बवाल के आखिरी सीन ने मचाया बवाल| FilmiBeat

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के साथ वरुण और जान्हवी पहली बार साथ आए हैं। और अब टीज़र देखने के बाद, फैंस हैरान हैं कि आखिर क्यों मेकर्स ने इस जोड़ी को एक साथ लाने के लिए इतना लंबा इंतजार किया।

फैंस को पसंद आ रही है वरुण- जान्हवी की केमिस्ट्री

बवाल का टीजर काफी इंटेंस दिख रहा है। टीजर में निशा (जान्हवी) और अजय (वरुण) की लव स्टोरी दिखाई गई है। शुरुआत में अजय, निशा को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद जान्हवी को अहसास होता है कि उन्होंने अपने ही रिश्ते को समझने में गलती कर दी। वह कहती हैं, "मैंने अपने रिश्ते को समझने में इतना वक्त लगा दिया और जब सब समझा तो खोने का वक्त आ गया था।" टीजर में एक तरह का संस्पेंस भी है।

बवाल के टीजर पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा, @Varun_dvn तुम्हें पता है मेरा दिल तुम्हारे पास है। ट्रेलर में जानू बेहद खूबसूरत लग रही हैं.🥺🥺 #Bawaal का इंतजार है!! ट्रेलर बहुत अच्छा था, मैं दीवाना हो गया! #VarunDhawan #JahnviKapoor 🦋"

एक और नेटिज़न ने टीज़र से कुछ तस्वीरें साझा कीं और फिल्म को सुपरहिट बताया। वहीं, एक और फैन ने कमेंट किया है, "मैं इसे 10/10 दूंगा क्योंकि यह बेहद खूबसूरत है और गाना के बोल कमाल के हैं, साथ ही वरुण की एक्टिंग भी बहुत अच्छी हैं और जान्हवी कपूर भी अच्छी हैं।"

बता दें, बवाल का प्रीमियर 21 जुलाई को भारत और 200 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा।

Read more about: bawaal varun dhawan janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X