..................... Bawaal- बदल गई बवाल की रिलीज डेट Bawaal Release Date- Varun Dhawan and Janhvi Kapoor's film will be release on 6 October 2023 - Hindi Filmibeat

Bawaal- बदल गई बवाल की रिलीज डेट, वरुण धवन और जान्हवी कपूर के फैंस को लगा झटका!

By Filmibeat Desk
bawaal, varun dhawan, janhvi kapoor

साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी ने 'बवाल' की रिलीज डेट का किया एलान, इस दिन देगी थिएटर्स में दस्तक वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर बवाल को लेकर लगातार दर्शकों के बीच बातें हो रही है। ये 'छिछोरे' (जिसने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता) के साथ सफल पारी दर्ज करा चुके फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी का साथ में अगला प्रोजेक्ट है।

इस फिल्म को लेकर दर्शकों के एक्साइटमेंट लेवल को बरकरार रखते हुए अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। ये फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म के साथ पुरस्कार विजेता निर्माता-निर्देशक की जोड़ी फिर से साथ आई है, जिसमें वरुण और जान्हवी की नई जोड़ी पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेगी।

जनता का भरपूर मनोरंजन करने वाली यह फिल्म अपने शानदार कंटेंट के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ खींचने का वादा करती है। 'बवाल' का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है और यह अर्थस्काई पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित है।

वरुण धवन और जान्हवी कपूर को लेकर मशहूर है कि उनकी फिल्में सामने आकर छा जाती हैं और कहा जाता है कि दोनों के फैंस काफी हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार लोग कर रहे हैं।

Read more about: bawaal varun dhawan janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X