Bawaal Leaked- रिलीज होते ही लीक हुई वरुण धवन की फिल्म 'बवाल', लोग धड़ल्ले से कर रहे हैं डाउनलोड!

Bawaal Leaked- पाइरेसी अपनी चरम पर है और बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड.. सभी इससे काफी परेशान हैं। इस वक्त वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म बवाल को लेकर खबर आ रही है जो कि आज ही रिलीज हुई है।
इस फिल्म के रिलीज के कुछ घंटो के अंदर ही फिल्म को लीक कर दिया गया है और लोग इसको ऑनलाइन धड़ल्ले से डाउनलोड कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है बल्कि इसका प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर हो चुका है।
इस फिल्म को लेकर जो लोग इंतजार कर रहे थे वो काफी दुखी हैं क्योंकि बवाल को तमिलरॉकर्स ने लीक कर दिया है। पाइरेसी का शिकार होने के बाद फिल्म इंटरनेट पर उपलब्ध है और लोग एचडी क्वालिटी में इसको डाउनलोड कर रहे हैं।
खबरों की मानें तो इस फिल्म को लीक करने की लिस्ट में सिर्फ तमिलरॉकर्स ही नहीं बल्कि Filmyzilla, 123movieurlz, Filmywap, 123movies और कई अन्य कुख्यात साइटें शामिल हैं। इस खबर के आने के बाद इतना तो है के मेकर्स बिल्कुल भी खुश नहीं होने वाले हैं। जाहिर है कि फिल्म पर काफी असर पड़ने वाला है। इसके पहले भी कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं थीं लेकिन उनको भी लीक होने से नहीं बचाया जा सका।
कैसी है बवाल की कहानी?
फिल्म के आधिकारिक रिव्यू से पता चला है कि बवाल की कहानी दो अलग-अलग लोगों के एक-दूसरे से प्यार करने की है। फिल्म काफी शानदार है और इसकी कहानी को बेहतरीन तरीके से बताया गया है। फिल्म को नितेश तिवारी ने बनाया है जो कि दंगल के भी निर्देशक थे और बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











