रणवीर-दीपिका की शादी से नाखुश है बउवा सिंह, बोली इतनी बड़ी बात, Tweet हो गया वायरल

रणवीर और दीपिका की शादी ने बीते दिन 14 नवंबर को इटली में कोंकणी रीति रिवाज के साथ शादी कर ली थी और इसके बाद शुभकानाओं का सिलसिला लगातार शुरु है लेकिन शायद बउवा सिंह इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं है। बता दें कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो में उनका नाम बउवा सिंह और उन्होने इसी नाम से ट्विटर पर अकाउंट भी बनाया है जिसमें वो मजाकिया अंदाज में पोस्ट करते रहते हैं।

दीपिका रणवीर की शादी के बाद उन्होने काफी ज्यादा दुख व्यक्त किया और काफी बड़ी बात बोल दी। बउवा सिंह ने कहा कि उमर तो आज पूरी ही खत्म हो गई गुड्डू। दीपिका पादुकोण ने शादी कर ली है..लेगा क्या लिटिल लिटिल।

shahrukh khan, zero, ranveer deepika wedding, शाहरुख खान, जीरो, रणवीर दीपिका की शादी

जी हां इसके बाद से उनका ये पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। बता दें कि शाहरुख खान ने इस पोस्ट को काफी ज्यादा मजाकिया तौर पर किया है क्योंकि दीपिका उनकी काफी पुरानी दोस्त है।

गौरतलब है कि दीपिका ने ओम शांति ओम से शुरुआत की थी और ये फिल्म शाहरुख खान ने ही उनको दिलाई थी। पहले चर्चा थी कि शाहरुख खान भी इस शादी में इटली जाने वाले है लेकिन बाद में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

हो सकता है कि अब मुंबई में रिसेप्शन पार्टी में नजर आएंगे। आज यानि 15 नवंबर को फिर से रणवीर और दीपिका की शादी सिंधी रीति रिवाज से होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X