अक्षय कुमार VS संजय लीला भंसाली.. शुरु हो गई Box Office की छीना- झपटी!
Recommended Video

25 जनवरी 2018.. यह दिन बॉक्स ऑफिस के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। जी हां, एक साथ दो बहुप्रतीक्षित फिल्म रिलीज होने वाली है। एक तरफ है अक्षय कुमार की पैडमैन.. तो दूसरी तरफ संजय लीला भंसाली की पद्मावत।
ऋतिक रोशन का धमाकेदार RECORD.. तोड़ पाएंगे अक्षय कुमार!
भले ही दोनों ही बेहतरीन हैं.. लेकिन इस क्लैश की वजह से दोनों ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा नुकसान सहना पड़ेगा। वहीं, अब दोनों फिल्मों को लेकर स्क्रीन की छीना झपटी भी शुरु हो चुकी है।

मल्टीप्लेक्स मालिकों का कहना है उन्हें अभी तक खबर नहीं है कि पद्मावत कब रिलीज होने वाली है। इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन यदि पद्मावत 25 को ही रिलीज होती है.. तो 5000 स्क्रीन में से 2500 स्क्रीन जरूर पद्मावत के नाम होगी।
वहीं, जहां पैडमैन को पहले लगभग सारे स्क्रीन मिल रहे थे.. अब उसे 2500 स्क्रीन पर भी संतोष करना होगा। डिस्ट्रिब्यूटर्स के लिए भी यह काफी असमंजस वाला मामला बन गया है।


Click it and Unblock the Notifications











