Battle Of Galwan की शूटिंग हुई शुरू, आर्मी यूनिफॉर्म पहने दिखे सलमान खान, इंटरनेट पर छा गया फर्स्ट लुक

By Filmibeat Desk
Battle Of Galwan

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान अपने अंदाज और अपने काम के लिए खास चर्चाओं में रहते हैं। इन दिनों भाई जान बिग बॉस सीजन 19 के सेट पर नजर आ रहे हैं, लेकिन शो होस्ट के अलावा वह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर भी जमकर चर्चाओं में बने हैं। बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। जब से फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है फैन्स तो फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक सामने आया है जिसे देख फैन्स तो दबंग एक्टर के दीवाने हो गए हैं।

सलमान खान ने शेयर किया फर्स्ट लुक

सलमान खान ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से पहला ऑफिशियल लुक इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है। शूटिंग शुरू होते ही सामने आई इस तस्वीर में सलमान आर्मी की यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। सलमान अपने इस लुक में राजसी ठाठ-बाट, घनी मूंछें और तीखी नजरों के साथ देशभक्ति में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान के इस लुक को देख फैन्स ने तो कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये फिल्म देखने वाली होगी। वहीं दूसरे ने लिखा-अब भाई दमदार अंदाज में नजर आए हैं।

सच्ची कहानी पर आधारित है यह फिल्म

अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनी यह फ़िल्म 2020 की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई भयानक लड़ाई के समय में फिर से लेकर जाती है। उस समय सीमा पर हुआ यह एक दुर्लभ संघर्ष था, जिसमें सैनिकों ने बिना किसी हथियार के लड़ाई लड़ते हुए जान गंवाई थी। सैनिकों ने लाठी और पत्थरों से आमने-सामने की लड़ाई लड़ी थी, जिससे यह हाल के भारतीय इतिहास की सबसे ज़्यादा भावनात्मक कहानियों में से एक बनकर सामने आई। अपनी दमदार कहानी और कमाल की स्टार कास्ट के साथ बैटल ऑफ गलवान हाल के सालों में भारतीय सेना को समर्पित सबसे असरदार सिनेमाई श्रद्धांजलि बनने जा रही है।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X