Battle Of Galwan BTS: चित्रांगदा को आई थीं गंभीर चोटे, एक्ट्रेस का रखा ख्याल, सलमान खान ने टेंट में बदले कपड़े

Chitrangada Singh Battle Of Galwan: सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'द बैटल ऑफ गलवान' के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ है, जिसने फैंस को बहुत एक्साइटेड कर दिया है। अब इस फिल्म की शूटिंग के किस्से भी काफी चर्चाओं में हैं।

Battle Of Galwan

चित्रांगदा सिंह को जल्द फिल्म 'द बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ देखा जाने वाला है। ये पहली बार है जब चित्रांगदा, सुपरस्टार संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस बीच उन्होंने सलमान के साथ काम करने के अपने एक्सपीरिएंस पर बात की। चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान को एक शानदार को एक्टर बताया है। साथ ही उन्होंने बताया कि सलमान सेट पर कैसे जेंटलमैन की तरह सबका ख्याल रखते हैं।

चित्रांगदा ने कहा कि सेट पर उन्हें गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद सलमान खान ने उन्हें कम्फर्टेबल करने के लिए बहुत कोशिशें कीं। एक्ट्रेस ने बताया, "वह बहुत दयालु और मददगार थे। उन्होंने मुझे अपनी वैन दी क्योंकि वह करीब खड़ी थी, जबकि मेरी दूर थी। मैंने बैठकर शूटिंग जारी रखी, जितने संभव हो उतने क्लोज-अप शॉट्स किए। वह खुद अपनी वैन में नहीं गए। उन्होंने टेंट में कपड़े बदले और ध्यान रखा कि मैं आराम से हूं। उन्होंने सच में मेरी देखभाल की, और मैं इसे हमेशा याद रखूंगी।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है और सलमान की बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी की फिल्म मानी जा रही है। टीजर में सलमान का लुक और उनका किरदार लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस फिल्म में सलमान भारतीय सेना के बहादुर अधिकारी कर्नल बिकुमल्ला सन्तोष बाबू का रोल निभा रहे हैं। खबरों के अनुसार, इस रोल के लिए सलमान ने खुद को पूरी तरह बदल लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X