Trailer: रिलीज हुआ बत्ती गुल मीटर चालू का ट्रेलर, देखकर बोल उठेंगे फिल्म हिट है
Recommended Video

शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर काफी ज्यादा मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। शाहिद कपूर के दोस्त के रूप में नजर आ रहे है अभिनेता दिव्येंदु शर्मा अचानक से बिजली विभाग के बिल के कारण आत्म हत्या कर लेते है और उसके बाद शाहिद कपूर सीधे सिस्टम से भिड़ जाते है। इस फिल्म का ट्रेलर देखकर आपको काफी दमदार लगने वाला है क्योंकि शाहिद कपूर एक वकील की भूमिका में भी नजर आ रहे है।
बता दें कि फिल्म में बिजली विभाग के करप्शन के बारे में दिखाया गया है कि किस तरह से विभाग वाले आम जनता को इतना बिल थमा देते है जो कि उनके समझ से बाहर होती है।

इस फिल्म में शाहिद के साथ वकील के रुप में यामी गतम भी नजर आ रही है। फिलहाल आप देखिए इस फिल्म का ट्रेलर जो आपको धमाकेदार लगने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications