शाहिद कपूर और काजोल में होगी टक्कर, बत्ती गुल मीटर चालू और हेलीकॉप्टर ईला का क्लैश
शाहिद कपूर और काजोल इस समय अपनी अपनी फिल्मों के लिए काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और इस समय दोनो को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि दोनो स्टार्स की फिल्में क्लैश हो रही है..जी हां शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू जिसमें श्रद्धा कपूर और यामी गौतम नजर आने वाली है वो फिल्म काजोल की अपकमिंग हेलीकॉप्टर ईला से क्लैश हो रही है। बता दें कि दोनो फिल्में 14 सितंबर को रिलीज होंगी।
हालांकि शाहिद कपूर की फिल्म पहले 31 अगस्त को रिलीज होने वाली थी पर उसकी डेट बढ़ाकर 14 सितंबर कर दी गई। इस बात की जानकारी एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया में दी है।

काजोल की बात करें तो वो काफी समय बाद पर्दे पर नजर आने वाली है और उनकी आखिरी रिलीज दिलवाले थी जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन और कृति सैनन भी थे।
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली ये फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू काफी समय से चर्चा में थी और इसकी शूटिंग कई महीने से चल रही थी।
बता दें कि ये क्लैश दोनो के लिए अच्छा नहीं होगा क्योंकि काजोल भी काफी अलग तरह के कॉंसेप्ट के साथ वापसी कर रही है तो वहीं शाहिद कपूर के फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदे है।
देखने वाली बात तो ये होगी कि किस फिल्म को ज्यादा रिसपॉंस मिलता है। काजोल की फिल्म को प्रदीप सरकार ने निर्देशित किया है और ये मां बेटी के बीच रिश्ते की ये एक कहानी है जिसमें ड्रामा भरपूर है।
इस फिल्म में काजोल एक सिंगल मदर का किरदार निभा रही है और इस अवतार में काजोल को पहली बार देखने के लिए उनके फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
