WHATT: अक्षय कुमार के साथ पहली फिल्म चोरी की और अब दूसरी भी कर ली COPY!
पिछले साल, टॉयलेट एक प्रेम कथा पर कई डायरेक्टर्स ने चोरी का आरोप लगाया था। अक्षय कुमार की ये फिल्म डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह की डेब्यू फिल्म थी।
खैर, उन बातों को वहीं रफा दफा किया गया था। और अब श्रीनारायण सिंह, अपने राइटर जोड़ी सिद्धार्थ - गरिमा के साथ अपनी अगली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के हीरो हैं शाहिद कपूर।

रूस्तम के लेखक विपुल रावल ने सिद्धार्थ - गरिमा और श्रीनारायण सिंह पर इस फिल्म के लिए कॉपीराइट और बदसलूकी का केस ठोंक दिया है।
पिछली बार भी प्रतीक शर्मा नाम के फिल्ममेकर ने सिद्धार्थ - गरिमा पर आरोप लगाया था कि उनकी फिल्म गुटर गुन गुन और टॉयलेट एक प्रेम कथा एक जैसी फिल्में हैं।
इस फिल्म पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर ने चोरी का आरोप लगाया है। प्रवीण व्यास की मानें तो अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा के ट्रेलर के कई सीन से ये साफ है कि फिल्म का प्लॉट उनकी शॉर्ट फिल्म मानिनी से उठाया गया है।
[REACTION: सलमान को कॉपी किया जा सकता है....रिप्लेस नहीं]
एक बार फिर श्रीनारायण सिंह और सिद्धार्थ - गरिमा पर चोरी का आरोप लग चुका है। देखना है कि डायरेक्टर - राइटर की ये जोड़ी कब तक साथ टिक पाती है।
बॉलीवुड में कई फिल्में, क्रिएटिव लड़ाईयों में फंसी हैं और बुरी तरह फंसी हैं -


Click it and Unblock the Notifications












