अभी तो फिल्म का एलान हुआ....लेकिन ब्लॉकबस्टर होने से पहले....कहानी हुई LEAK
हाल ही में पद्मावती के बाद शाहिद कपूर की अगली फिल्म का एलान हुआ था। शाहिद कपूर टॉयलेट एक प्रेम कथा डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह के साथ बत्ती गुल मीटर चालू में काम करने वाले थे।
फिल्म की हीरोइन के लिए श्रद्धा कपूर, वाणी कपूर, कैटरीना कैफ, दिशा पटानी तक का नाम सामने आया लेकिन आखिरकार फिल्म में फाइनल हुई हैं यामी गौतम।

माना जा रहा था कि जिस तरह, श्रीनारायण सिंह ने टॉयलेट एक प्रेम कथा के साथ सुपरहिट डेब्यू किया है, अगली फिल्म में वो ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन कर सकते हैं। लेकिन एक तरफ यहां कयास लगाए जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ फिल्म की कुछ डीटेल्स लीक हो गई हैं।
माना जा रहा है कि फिल्म में शाहिद कपूर एक बिजली चोर बने हैं और यामी गौतम एक वकील। अब यामी शाहिद के हित में लड़ेंगी या उनके खिलाफ ये देखना दिलचस्प होगा।
साथ ही खबर ये भी है कि फिल्म में दो हीरोइनें हो सकती हैं। वैसे शाहिद - यामी के साथ आने वाली फिल्मों की इन एकदम ताज़ी जोड़ियों पर रहेगी हमारी नज़र -


Click it and Unblock the Notifications












