बैटमैन फ़िल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

आलोचकों ने भी फ़िल्म की काफ़ी तारीफ़ की है.
द डार्क नाइट का निर्देशन क्रिस्टोफ़र नोलन ने किया है और क्रिसटियन बेल ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है. इसमें हीथ लेजर ने भी काम किया है जिनकी पिछले साल मौत हो गई थी.
हीथ लेजर
हीथ लेजर की मौत ज़्यादा मात्रा में नशीला पदार्थ लेने का कारण हुई थी. हीथ को मैनहट्टन स्थित उनके फ़्लैट में अचेत अवस्था में पाया गया था जिन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया था.
फ़िल्म में उन्होंने जोकर का किरदार निभाया है.
कुछ लोग अभी से कह रहे हैं कि उन्हें मरणोपरांत ऑस्कर सम्मान दिया जाना चाहिए.28 वर्षीय हीथ लेजर को ‘ब्रोकबैक माउंटेन फ़िल्म में समलैंगिक चरवाहे की भूमिका के लिए ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था.
पिछले हफ़्ते हीथ के सह अभिनेताओं ने न्यूयॉर्क में फ़िल्म के प्रीमियर पर उन्हें श्रद्वांजलि दी थी.
बैटमैन सिरीज़ की पिछली फ़िल्म 2005 में आई थी- बैटमैन बिगेनस और उसने कुल 37 करोड़ 20 लाख डॉलर की कमाई की थी.


Click it and Unblock the Notifications