समलैंगिक किरदार को लेकर बौखलाया पाकिस्तान, फवाद खान और सनम सईद को लगाई लताड़!

हर इंड्स्ट्री में कोई ना कोई स्टार आता है वो उस बैरियर को तोड़ देता है जिसको कभी किसी ने छुआ भी नहीं है। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान में हुआ है और इसके बाद से बवाल मचा हुआ है।
दरअसल पाकिस्तान में एक वेब सीरीज इस वक्त खबरों का हिस्सा है जिसमें पहली बार समलैंगिंगकता को दर्शाया गया है। इस सीरीज के ट्रेलर के रिलीज होते ही पाकिस्तानी बौखला गए हैं और उनका कहना है कि पाकिस्तानी संस्कृति को ये सीरीज शर्मसार कर रही है।
इस सीरीज का नाम बरजख है और इसमें मशहूर एक्टर फवाद खान और सनम सईद नजर आने वाली हैं। हालांकि इस सीरीज के ट्रेलर को लेकर इंडिया में काफी तारीफें मिल रही हैं लेकिन पाकिस्तानियों को होमोसेक्सुअल स्टोरी पसंद नहीं आ रही है।
ऐसा नहीं है कि ये वेब सीरीज पूरी तरह से इसी पर आधारित है बल्कि एक किरदार है जो कि समलैंगिक दिखाया गया है। असीम अब्बासी द्वारा निर्देशित और वकास हसन और शैलजा केजरीवाल द्वारा निर्मित, 'बरज़ख' रहस्य, नाटक और कल्पना की मिक्स स्टोरी है। इस शो को लेकर कलाकार सलमान शाहिद, सनम सईद और फवाद खान भी अपने अभिनय से तारीफें बटोर रहे है।
कैसा है ट्रेलर
इस सीरीज की कहानी की बात करें तो इसमें आका के बड़े बेटे को समलैंगिक कल्पनाएँ करते हुए दिखाया गया है, हालांकि इसमें किसी तरह की यौन सीन्स नहीं फिल्माए गए हैं। इसी को लेकर बवाल क्योंकि पाकिस्तानियों का कहना है कि ये धार्मिक और सांस्कृतिक कारणों से स्वीकार नहीं किया जा सकता है। पूरे सीरीज में इस छोटे से सीन ने लोगों को नाराज कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की बातें हमारे समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। फिलहाल आप देखिए ट्रेलर..


Click it and Unblock the Notifications