बर्फी को मिले सबसे ज्यादा नामांकन

रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी!' को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म एकेडमी पुरस्कार 2013 (आईआईएफए) की कुल 13 श्रेणियों में नामांकन मिला है। 'बर्फी!' के अलावा 'विक्की डोनर', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'अग्निपथ' भी विभिन्न श्रेणियों में नामांकन पाने में सफल रही हैं।

आईआईएफए के लिए मतदान की प्रक्रिया मार्च के महीने में सम्पन्न हुई थी। फिल्मों की नामांकन सूची से वर्तमान भारतीय सिनेमा के विविध और सम्पन्न परिदृश्य की झलक मिलती है। एक गूंगे-बहरे लड़के और ऑटिज्म बीमारी से पीड़ित लड़की की प्रेम कहानी वाली फिल्म 'बर्फी!' को सर्वाधिक 13 श्रेणियों में नामांकन मिला है। सुजीत सरकार की 'विक्की डोनर' को कुल नौ श्रेणियों में नामांकन मिला है। अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 1' और करन जौहर की 'अग्निपथ' भी कई श्रेणियों में नामांकित की गई हैं।


विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेंमेंट और आईआईएफए के निदेशक सब्बास जोजफ ने एक बयान में कहा, "यह भारतीय फिल्म उद्योग जगत का एक उल्लेखनीय वर्ष रहा है। भारतीय सिनेमा की प्रगति उल्लेखनीय है और नामांकित फिल्मों में इसकी झलक साफ नजर आएगी।" नामांकन सूची में 'कॉकटेल', 'कहानी', 'पान सिंह तोमर' और 'जब तक है जान' फिल्में भी शामिल हैं। आईआईएफए समारोह की तारीख और स्थान की घोषणा संभवत: अगले महीने की शुरुआत में की जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X