बर्फी की खामोशी से परेशान रणबीर
अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म बर्फी की चर्चा जोरों पर है। वजह है फिल्म के किरदार जो कि ना तो बोल सकते हैं और ना ही सुन सकते हैं जिसे निभा रहे हैं बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और कातिल हसीना प्रियंका चोपड़ा। जहां प्रियंका ने इस रोल को चुनौतीपूर्ण बताया है वहीं रणबीर कपूर ने कहा कि वो अपने इस रोल को लेकर काफी हैरान-परेशान थे क्योंकि इस फिल्म में उनके लिए कोई डायलॉग या गाना नहीं था।
रणबीर ने अपनी यह बात एक टीवी शो के दौरान कही। रॉकस्टार ने कहा कि हिंदी फिल्म का हीरो चाहता है कि उसके डायलॉग हों और वह गाना गाए। लेकिन बर्फी में ऐसा कुछ नहीं है तो कोई बात नहीं, इस फिल्म की शूटिंग भी बड़ी मजेदार रही। कहा जा रहा है कि अनुराग की यह फिल्म बीते जमाने की मशहूर फिल्म कोशिश का मार्डन संस्करण है। खैर यह क्या है इस बात खुलासा बहुत जल्द हो जायेगा जब फिल्म पर्दे पर पहुंचेगी। उम्मीद करते है रणबीर की खामोशी लोगों को पसंद आयेगी।


Click it and Unblock the Notifications
