बर्फी, विक्की डोनर के साथ प्रियंका भी चमकी!
अवॉर्ड फंक्शन की शाम हो तो सितारों की खूबसूरती के साथ ये शाम और भी यादगार बन जाती है। अवॉर्ड पाने वालों को तो लोग याद रखते ही हैं लेकिन साथ ही उस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कुछ चेहरे ऐसे भी होते हैं जो बिना किसी अवॉर्ड के मिले भी लोगों की यादों में बस जाते हैं। यहां पर हम बात कर रहे हैं हाल ही में मुंबई में हुए स्टार गिल्ड अवॉर्ड फंक्शन की। मुंबई में यश राज स्टूडियो में हुए स्टार गिल्ड अवॉर्ड के दौरान वहां पर कई बड़े सितारों की आवाजाही रही लेकिन कुछ चेहरे ऐसे भी थे जिन्होंने पूरी शाम को और भी खूबसूरत बना दिया। 'बर्फी' और 'विक्की डोनर' ने सात सात अवॉर्ड जीतकर इस फंक्शन को अपने नाम कर लिया। सलमान खान ने भी अपनी बेहतरीन मेजबानी से लोगों को दिल जीत लिया और प्रियंका चोपड़ा ने अपने कातिलाना अंदाज और अपने खूबसूरत ड्रेस से लोगों को बार-बार अपनी ओर देखने को मजबूर कर दिया।
अवॉर्ड फंक्शन के दौरान वहां पर कई सारे अभिनेता मौजूद थे। रणबीर कपूर को उनकी फिल्म बर्फी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला और विद्या बालन को कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का। उसके बाद आयुष्मान खुराना को विक्की डोनर के लिए बेस्ट प्रोमिसिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी बर्फी को मिला। इसके साथ ही बर्फी और विक्की डोनर दोनों फिल्मों को टोटल सात-सात अवॉर्ड मिले। बर्फी और अग्निपथ फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिगं का प्रदर्शन करने वाली प्रियंका चोपड़ा को शाइनिंग स्टार अवॉर्ड मिला और इंडियन सिनेमा को अपनी बेहतरीन अदाकारी से जीवंत करने वाले एक्टर मनोज कुमार को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला।
स्टार गिल्ड अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सलमान खान ने पहली बार अपनी मेजबानी से लोगों को हैरत में डाल दिया। सलमान खान की मेजबानी की तारीफ करता वहां हर कोई नज़र आया। यहां तक की मनोज कुमार तक ने सलमान खान की बतौर होस्ट काफई तारीफ की। सलमान खान ने होस्ट बनकर अपने प्रतिद्वंदि शाहरुख खान पर भी कुछ टिप्पणियां कीं लेकिन उनपर ज्यादा ध्यान किसी ने नहीं दिया। सलमान खान ने बाद में बताया कि पहली बार अवॉर्ड फंक्शन होस्ट करने की सोचकर वो पहले बहुत नर्वस हो गये थे लेकिन बाद में उन्होंनें सोचा कि इस एक्सपीरियंस को भी लेकर देखा जाए।


Click it and Unblock the Notifications












