..................... Barfi and Vicky Donar rock in Star Guild Awards, बर्फी, विक्की डोनर और सलमान के नाम रहा स्टार गिल्ड अवॉर्ड - Hindi Filmibeat

बर्फी, विक्की डोनर और सलमान के नाम रहा स्टार गिल्ड अवॉर्ड

हाल ही में मुंबई के यश राज स्टूडियो में कई बड़े बड़े सितारों का जमावाड़ा लगा। सलमान खान ने पहली बार किसी अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करके इस अवॉर्ड फंक्शन को अपनी बेहतरीन होस्टिंग से अपने नाम कर लिया वहीं साल की बेहतरीन फिल्मों बर्फी और विक्की डोनर ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतकर इस अवॉर्ड फंक्शन की शाम को अपने लिए यादगार शाम में तब्दील कर लिया। 'बर्फी' और 'विक्की डोनर' दोनों फिल्मों ने स्टार गिल्ड अवॉर्ड फंक्शन में पूरे सात-सात अवॉर्ड जीते। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हर दिल के चहेते मर्फी यानी रणबीर कपूर को मिला तो बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड हमेशा की तरह कहानी की विद्या बालन को।

स्टार गिल्ड अवॉर्ड फंक्शन में जो भी शामिल हुआ बाहर जाते समय उसके होंठों पर सिर्फ और सिर्फ सलमान की तारीफें थीं। हर किसी ने सलमान खान की बेहतरीन मेजबानी की तारीफ की साथ ही आशा की कि आने वाले सालों में सलमान खान इसी तरह कुछ और अवॉर्ड फंक्शन भी होस्ट करें ताकि वहां पर आने वालों का इतना ही बेहतरीन मनोरंजन हो सके। अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर सहित पांच और अवॉर्ड से बर्फी को नवाज़ा गया उसके बाद बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए विद्या बालन को चुना गया। विक्की डोनर के लिए आयुष्मान खुराना को सर्वाधिक संभावनाओं वाले न्यू कमर का अवॉर्ड मिला और छ अलग अलग क्षेत्रों के लिए विक्की डोनर को अवॉर्ड मिला।

प्रियंका चोपड़ा को बर्फी और अग्निपथ फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के लिए शाइनिंग स्टार अवॉर्ड दिगया गया और बॉलीवुड के देशभक्त यानी मनोज कुमार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान होस्ट सलमान खान ने सभी मेहमानों को जी भर के हंसाया और उनका मनोरंजन किया। फंक्शन में जैक्लीन फर्नाडीज, इलियाना डी क्रूज, अदिति राव हैदरी, श्रीदेवी, अनुष्का शर्मा, एकता कपूर, सोफी चौधरी और सोनाक्षी सिन्हा सहित कई और सेलिब्रिटीज मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X