अब तमिल में बन सकती है बर्फी
अनुराग बासु की रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म बर्फी काफी पसंद की जा रही है। साथ ही इसने दूसरी भाषाओं की 20 हिट फिल्मों को पीछे छोड़कर ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल किया है। इसकी सफलता को देखकर इसके निर्माताओं ने इसके बाकी भाषाओं में भी बनाने का फैसला किया है। फिल्हाल सबसे पहले इसे तमिल में बनाने की बात चल रही है। आजकल वैसे भी किसी भी फिल्म के हिट हो जाने के बाद उसके रीमेक की तैयारी होनी शुरु हो जाती है और फिर बर्फी तो ऑस्कर्स के लिए चुनी गई है।
बर्फी ने अभी तक भारत में कुल 68.7 करोड़ का बिजनेस किया है साथ ही विदेशों में भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। कहा ये भी जा रहा है कि विकी डोनर के निर्देशक ने बर्फी के ऑस्कर्स में भेजे जाने को लेकर और अपनी फिल्म को जजेस तक भी ना भेजे जाने को लेकर काफी नाराजगी जताई है। लेकिन साउथ की हिट फिल्म ईगा जिसका हिन्दी रीमेक जल्द ही रिलीज होने वाला है के निर्देशक ने ना तो ईगा को ना सेलेक्ट किये जाने को लेकर कोई नाराजगी जताई है और ना ही उन्होंने बर्फी की तारीफ की है।
रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ इलियाना के लिए ये और भी खुशी का मौका है कि उनकी पहली फिल्म ही ऑस्कर्स के लिए चुन ली गई है। ज्ञात हो कि इलियाना को सबसे पहले सलमान की फिल्म वांटेड करने का मौका मिला था लेकिन इलियाना ने उस समय दबंग फिल्म करने से इंकार कर दिया था। उसके बाद इलियाना ने ये भी कहा कि उन्होंने सलमान के साथ काम करने का मौका खो दिया लेकिन भविष्य में वो सलमान संग काम करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
