बर्फी की मिठास ने प्रियंका को किया मंहगा
सिर्फ बर्फी ही नहीं बल्कि प्रियंका को सांतवे आसमान में पहुंचाने के लिए उनका पहला इंटरनेशनल एल्बम भी एक बहुत बड़ी वजह है। उनके इस एल्बम को सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी सराहा गया है और अब प्रियंका एक इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। सलमान से लेकर शाहरुख खान तक बॉलीवुड का हर टॉप का सितारा आज प्रियंका की तारीफ कर रहा है।
बर्फी से प्रियंका बॉलीवुड की सबसे छोटी उम्र की स्टार बन गई हैं जिसकी फिल्म को ऑस्कर के लिए चुना गया है। साथ ही ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने अपनी एक्टिंग प्रतिभा का लोहा मनवाया है बल्कि इससे पहले मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में भी प्रियंका ने काफी बेहतरीन एक्टिंग की थी और उस फिल्म के लिए प्रियंका को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। उसके बाद से प्रियंका लगातार अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान करती आ रही हैं और हर एक फिल्म से प्रियंका की एक्टिंग प्रतिभा और भी निखरती जा रही है।
प्रियंका चोपड़ा बरेली जैसे एक छोटे से शहर से हैं और हाल ही में उन्हें उनके शहर के मेयर ने उनके एल्बम के लिए उन्हें एक बार फिर से सम्मानित किया इससे पहले प्रियंका जब मिस इंडिया का खिताब जीतकर आई थीं तब भी उन्हें बरेली के मेयर द्वारा स्म्मानित किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
