मर्फी, तोमर और विद्या रहे स्क्रीन अवॉर्ड्स के स्टार

कल रात मुंबई में आयोजित हुए स्क्रीन्स अवॉर्ड्स बर्फी के मर्फी यानि रणबीर कपूर और पान सिंह तोमर के तोमर की भूमिका निभाने वाले इरफान खान के नाम रहे। बर्फी और पान सिंह तोमर को काफी सारे अवॉर्ड्स मिले साथ ही दोनों एक्टरों को उनकी लीक से हटकर परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। दोनों फिल्मों को भी बेस्ट फिल्मों का अवॉर्ड मिला। कुल मिलाकर 19वां स्क्रीन्स अवॉर्ड बर्फी और पान सिंह तोमर के नाम ही रहा।

इसके अलावा विद्या बालन को चौथी बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला उनकी फिल्म कहानी में उनके किरदार विद्या बागची के लिए। इससे पहले भी विद्या बालन को पिछले तीन सालों से लगातार पा, इश्किया और दि डर्टी पिक्चर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था। पान सिंह तोमर के किरदार में इरफान की एक्टिंग की सबने तारीफ की साथ ही बर्फी फिल्म में एक गूंगे-बहरे के किरदार में रणबीर कपूर की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई।

बेस्ट निर्देशक का अवॉर्ड भी अनुराग बासु को मिला फिल्म बर्फी के लिए। मेगास्टार अमिताभ बच्चन को भई एक स्पेशल अवॉर्ड मिला और यश चोपड़ा को जिनका पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बॉलीवुड में इस साल करन जौहर की स्टूडेंट ऑफ दी ईयर फिल्म से एंट्री करने वाले नये सितारे वरुण धवन, सिद्धार्थ और आलिया भट्ट ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।

Barfi and Paan Singh Tomar

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान पहली बार मां बेटे नीतू सिंह और रणबीर कपूर ने एक साथ स्टेड शेयर किया और बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस के जरिये बॉलीवुड को ट्रिब्यूट दिया। उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी परफॉर्मेंस के जरिये फंक्शन को बेहतरीन बनाया। फंक्शन में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी नज़र आए। प्रेम चोपड़ा, परिणिती चोपड़ा, सुधीर मिश्रा, अर्जुन रामपाल, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा कान, अर्जुन कपूर, प्रभु देवा, सुजॉय घोष, जीनत अमान, अब्बाज मस्तान, तिग्मांशु धूलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सन्नी लियोन भी मौजूद थे।इस अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट किया था शाहरुख खान, करन जौहर और आयुष्मान खुराना ने।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X