मायानगरी में आशियाना तलाश रही हैं इलियाना
फिल्म बर्फी में उनका रोल चुनौतीपूर्ण है इसलिए वो इससे अपनी एंट्री कर रही है। अपने रोल को खास अहमियत देने वाली इलियाना इन दिनों मुंबई के ब्रोकरों से घंटो बाते कर रही है वजह है उन्हें मुंबई में एक आशियाने की दरकार है। इसलिए वो मुंबई के हाउस ब्रोकरों से बातें कर रही है।
यही नहीं वो अपने फिल्मी शूटिंग के बाद घंटो लैपटॉप पर ढेरों की संख्या में होम साइट्स देख रही हैं। इलियाना का ख्वाब है मुंबई में घर बनाने का। इलियाना का कहना है कि उनके मां-पापा गोवा में रहते हैं और वो चाहती हैं कि वो उनके साथ मुंबई में रहे इसलिए वो घर खोज रही हैं।
फिलहाल इलियाना इस समय अपनी फिल्म बर्फी को लेकर खासा चर्चित है। फिल्म में रणबीर के साथ उनके काफी हॉट सींस भी है जिसके बारे में जोर-शोर से बातें हो रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इलियाना को उत्तर भारतीय लोग पसंद करते है कि नहीं।
फिल्म बर्फी 14 सितंबर को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में उनका सीधा मुकाबला विश्व सुंदरी और कातिल हसीना प्रियंका चोपड़ा से है।


Click it and Unblock the Notifications












