बर्फी ही है ऑस्कर्स के लिए राइट च्वाइस, आहा!
हमने लोगों से बात की और ये जानने की कोशिश की कि बर्फी के कई सीन्स कॉपी होने की बात सुनकर उन्हें क्या लगता है कि बर्फी को ऑस्कर्स में भेजा जाने का फैसला सही है या गलत? और अगर गलत है तो फिर उनके हिसाब से इस साल की कौन सी फिल्म ऑस्कर्स के लिए बेहतर थी? हमारे इन सवालों के जवाब देखिये क्या क्या मिले-
राहुल जो कि एक सब एडिटर हैं का कहना है कि बर्फी ही ऑस्कर्स के लिए सही च्वाइस है। इसके अलावा इस साल और कोई फिल्म नहीं बनीं जो कि ऑस्कर्स में भेजी जा सके। राहुल का ये भी कहना है कि बर्फी के अलावा अगर किसी और फिल्म को ऑस्कर्स में भेजे जाने के बारे में सोचा जा सकता है तो वो है अनुराग बासु की गैंग्स ऑफ वासेपुर।
दूसरी हैं आकांक्षा जो कि काफी समय से मीडिया में हैं उनका मानना है कि जो लोग भी ये कह रहे हैं कि बर्फी कॉपी है वो पूरी तरह से गलत हैं। क्योंकि ये सभी सीन्स फिल्म की स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं हैं बल्कि ये सभी मर्फी उर्फ बर्फी के जॉली कैरेक्टर का हिस्सा हैं। रणबीर कपूर ने चार्ली चैपलिन की कॉपी नहीं की है फिल्म के किरदार मर्फी ने जो कि एक बच्चों की तरह है ने चार्ली चैपलिन की तरह कॉमेडी करने की कोशिश की है।
इसके अलावा हैं ईश्वर आशीष जिनका मानना है कि इस साल ऑस्कर्स के लायक कोई फिल्म ही नहीं बनीं है। इनके अलावा और भी कई लोगों से हमने बात की और हमें जवाब में कई फिल्मों के नाम मिले गैंग्स ऑफ वासेपुर, हिरोइन और विकी डोनर। लेकिन अगर सारे जवाबों को मिलाकर देखा जाए तो सबसे ज्यादा वोट लोगों ने बर्फी को ही दिये हैं।
लोगों की छोड़ दें और सिर्फ ऑस्कर्स के सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो क्या ऑस्कर्स ने जिन लोगों को फिल्मों का चयन करने की इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है क्या उनके बर्फी को ऑस्कर्स में भेजने के इस फैसले पर सवाल उठाना सही है? माना कि फिल्म के कुछ सीन्स हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित हैं लेकिन सिर्फ इसकी वजह से हम रणबीर कपूर , प्रियंका चोपड़ा की बेहतरीन एक्टिंग और अनुराग बासु के बेहतरीन कॉंसेप्ट को दरकिनार नहीं कर सकते।
हमें लगता है कि बर्फी को ऑस्कर्स में भेजने का फैसला सही है या गलत इस पर बहस करने से बेहतर है कि हम सभी मिलकर बर्फी के ऑस्कर्स जीतने की दुआ करें और साथ ही सिक्के के एक पहलू को ही देखते ना रहें बल्कि इसके दूसरे पहलू को भी देखें। बर्फी को दूसरों की नज़रों से देखना बंद करें और अपनी नज़र से देखें हमें उम्मीद है कि आपको भी ये फिल्म ऑस्कर्स के लिए राइट च्वाइस ही दिखेगी।


Click it and Unblock the Notifications
