बर्फी ओरिजनल नहीं कॉपी है!
असल में चार्ली चैपलिन ने अपनी एक फनी एक्ट में कई ऐसे कारनामे दिखाए थे। उदाहरण के तौर पर बर्फी के एक सीन में रणबीर सीढी पर चढ़कर उसे एक किनारे से दूसरे किनारे की तरफ घुमाते हैं जब पुलिस वाले उसका पीछा कर रहे होते हैं। उसके बाद एक सीन में रणबीर कपूर एक दरवाजे को इधर उधर घुमाकर पुलिस वाले को चकमा देता है। एक सीन में प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर सड़क के किनारे बैठकर सड़क पर एक कील रखकर आने जाने वाली गाड़ियों का टायर पंक्चर करने का खेल भी खेलते हैं। ये सभी सीन चार्ली चैपलिन के एक ऐक्ट से कॉपी किए गए हैं।
इसके अलावा बर्फी में एक सीन है जिसमें इलियाना डीसूजा की मां उसे एक जंगल में ले जाकर एक आदमी को दिखाती है जो लकड़ी काट रहा होता है। वो बताती है कि इस आदमी से वो प्यार करती थी और भागने वाली थी। लेकिन वो भाग नहीं सकी और आज वो जब इस आदमी को लकड़ी काटते हुए देखती है तो उसे लगता है कि अगर इस आदमी से उसने शादी की होती तो वो अपनी बेटी को इस तरह की ज़िंदगी नहीं दे पातीं। ये सीन फेमस नॉवेल दि नोटबुक पर बनी फिल्म से लिया गया है।
अब प्रश्न ये उठता है कि इतनी जगह से कॉपी करने के बाद अनुराग बासु ने एक बेहतरीन फिल्म तो बनाई है लेकिन क्या अब ऑस्कर्स में इसे जगह मिलेगी। अनुराग ने बर्फी के कॉपी होने की बात पर कहा कि अगर मैंने चार्ली चैपलिन से प्रेरणा ली है तो इसमें क्या गलत है? अब अनुराग को कोई समझाए कि भाईसाहब ऑस्कर्स पानी बच्चों का खेल नहीं है। यहां ओरिजनल और लीक से हटकर फिल्मों को ही पुरस्कृत किया जाता है। कॉपी कंटेंट को नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
