जिंदगी का मीठा सबक है बर्फी
हर किसी को जिंदगी भरपूर जीनी चाहिए क्योंकि जिंदगी एक ही बार मिलती है और हर पल ऊपरवाले का शुक्रिया करना चाहिए कि उसने इतनी खूबसूरत जिंदगी हमें दी है और उन लोगों को हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए जिन्हें किन्हीं कारणों से ईश्वर सुनने और बोलने की क्षमता नहीं दी लेकिन एक दिल उनमें भी धड़कता है इसलिए हमें कभी भी उनका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। यह कहना है बॉलीवुड के चाकलेटी हीरो रणबीर कपूर का जो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बर्फी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।
अनुराग बसु के निर्देशन में बनीं फिल्म बर्फी में रणबीर कपूर मूकबघिर की भूमिका में हैं जिसमें उनके साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा है। रणबीर ने कहा कि इस फिल्म में शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति के बारे में जरूर दिखाया है लेकिन उन्होंने और उनकी टीम ने किसी का मजाक उड़ाने की कतई कोशिश नहीं की है। एक टीवी चैनल पर दिये गये साक्षात्कार में रणबीर कपूर ने कहा कि बर्फी बहुत मीठी फिल्म है जिसे आप पूरी फैमिली के साथ बैठकर दे सकते हैं।वैसे तो फिल्म की सच्चाई क्या है इस बारे में तो पता तब चलेगा जब फिल्मी पर्दे पर दस्तक देगी लेकिन फिल्म के जानकारों ने कह दिया है कि बर्फी फिल्म संजीव-जया भादुड़ी की हिट फिल्म कोशिश की रीमेक हैं। कहानी के बारे में बात नहीं करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि यह फिल्म जिंदगी के नये फलसफे को दिखाती है जिसे लोग फिल्म देखने के बाद महसूस करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
