70 के दशक की खामोश कहानी बर्फी
अनुराग बसु की फिल्म बर्फी 70 के दशक की खामोश कहानी है। फिल्म के सितारे रणबीर-प्रियंका ने गूंगे-बहरे का रोल अदा कर रहे हैं। फिल्मी पर्दे पर तो ऱणबीर कुछ नहीं बोलेंगे लेकिन इस फिल्म के लिए अभिनेता रणबीर कपूर ने गाना भी गाया है। रणबीर ने पहले ही कहा है कि पर्दे पर अगर हीरो गाना ना गाये तो मजा नहीं आता है इसलिए रणबीर ने पर्दे के पीछे ही गाना गा लिया।
बीबीसी से बातचीत करते हुए फिल्म निर्देशक अनुराग बसु ने कहा कि फिल्म में बहुत सारे प्रयोग किये गये हैं। फिल्म 70 के दशक की है इसलिए आपको फिल्मी किरदारों को देखकर पुरानी फिल्में याद आयेंगी। फिल्म का म्यूजिक आपको राजेश खन्नाकी फिल्मों की याद दिला सकता है।अभी तक चाकलेटी हीरो के रूप में पहचाने जाने वाले रणबीर को यह फिल्म एक अभिनेता के रूप में पेश करने जा रही है तो वहीं प्रियंका चोपड़ा जो अब तक कई शेड्स में दिख चुकी हैं वो मानसिक रूप से कमजोर दिखायीं जायेंगी।
फिल्म में एक खूबसूरत चेहरे की भी एंट्री है जिसका नाम इलियाना है। वो रणबीर की संरक्षिका बनीं हुई हैं। फिल्म के रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अगले 24 घंटो में पता चल जायेगा कि बर्फी मीठी है कि नहीं?


Click it and Unblock the Notifications
