..................... Anurag Basu's Barfi! has won maximum nominations, for the Filmfare Awards 2012 | ऑस्कर ना सहीं अनुराग के घर आयेगी ब्लैक लेडी! - Hindi Filmibeat

ऑस्कर ना सहीं अनुराग के घर आयेगी ब्लैक लेडी!

ऑस्कर से भले ही फिल्म बर्फी आउट हो गयी है लेकिन बॉलीवुड के सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत ईनाम फिल्मफेयर पाने की होड़ में अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' सबसे आगे है। आपको जानकर हैरत होगी कि 58वें आइडिया फिल्म फेयर अवार्ड्स-2012 में 'बर्फी' सबसे ज्यादा श्रेणियों में नामांकित की गयी फिल्म है। इसे ही सबसे ज्यादा श्रेणियों में नामांकित किया गया है। ' बर्फी' के बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट हीरो, बेस्ट हिरोईन के अलावा टेक्निकल श्रेणियों के लिए भी नामांकित किया गया है।

'बर्फी' के बाद जिस फिल्म को सबसे ज्यादा श्रेणियों में जगह मिली है वो हैं किंग ऑफ रोमांस दिवंगत यश चोपड़ा की आखिरी और मेगाहिट फिल्म जब तक है जान.. को। जिन्हें 7 श्रेणियों में जगह मिली है तो वहीं बर्फी को 9 कटैगिरी में जगह मिली है।

बेस्ट हीरो के लिए रणबीर ('बर्फी') , शाहरुख ('जब तक है जान'), ऋतिक रोशन ('अग्निपथ'), इरफान खान ('पान सिंह तोमर'), मनोज बाजपेयी ('गैंग्स ऑफ वासेपुर'), और सलमान खान ('दबंग 2') के लिए नामांकित किये गये हैं। सोचने वाली बात यह है कि सलमान को दबंग 2 के लिए नामांकित किया गया है जबकि एक था टाइगर के लिए जो कि साल 2012 की सबसे बड़ी हिट है।

जबकि बेस्ट हिरोईन के लिए प्रियंका चोपड़ा ('बर्फी') ,दीपिका पादुकोण ('कॉकटेल'), करीना कपूर ('हीरोइन'), परीणिति चोपड़ा ('इशकजादे'), श्रीदेवी ('इंगिलश विंग्लिश') और विद्या बालन ('कहानी')। कैटरीना कैफ का नाम नामांकन में नहीं है।

बर्फी को 9, जब तक को 7, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को 6, अग्निपथ को 5 श्रेणियो में नामांकन मिला है। इस बार जो फिल्म फेयर जीतेगा उसके घर गोल्डेन ब्लैक लेडी आयेगी। अवार्ड 20 जनवरी को दिये जायेंगे। शो को होस्ट अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X