'बर्फी' के मर्फी को मिला लीगल नोटिस

ज्ञात हो कि फिल्म बर्फी में रणबीर कपूर का नाम मर्फी है जिसे लोग प्यार से बर्फी बुलाते हैं। साथ ही फिल्म में मर्फी मुन्ना और मर्फी रेडियो को फिल्म के टाइटल सांग में यूज किया गया है। इसी को लेकर मर्फी इंटरप्राईस के मालिक काफी नाराज हैं अपनी नोटिस में उन्होंने साफ साफ लिखा है कि फिल्म में मर्फी, मर्फी रेडियो और रेडियो मुन्ना को अपने टाइटल सांग में यूज किया है वो भी बिना हमारी इजाजत लिये। उन्होंने ये भी लिखा है की अगर ये नोटिस सीरियसली नहीं ली गई तो कंपनी निर्माता के खिलाफ लीगल कारवाई करेंगे, और फिल्म के रिलीज पर रोक भी लग सकती है।
सुरजीत कुरुप जो कि कंपनी की तरफ से यह केस देख रहे हैं का कहना है अला बर्फी गाने में मर्फी रेडियो को मेंशन किया गया है और साथ ही उसे गलत तरीक से पेश किया गया है। । इस गाने की थीम में कहा गया है कि एक लेडी मर्फी मुन्ना जैसा बेटा चाहती है जो कि हमारा ट्रेडमार्क है।उन्होंने ये भी कहा यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने हमारे ट्रेडमार्क को बिना कंपनी के मालिक की इजाजत के प्रयोग किया है। हमने इस नोटिस से जुड़े लोगों को बताया है कि हम 50 करोड़ का जुर्माना भी लगा सकते हैं।
रणबीर कपूर का नाम इस फिल्म में मर्फी है और उसे सभी बर्फी के नाम से बुलाते हैं। 'अला बर्फी' गानें में कहा गया है कि मर्फी की मां मर्फी मुन्ना जैसा बेटा चाहती हैं। इस नोटिस के अनुसार जैसे ही मर्फी रेडियो ऑन होता है वैसे ही मर्फी की मां मर जाती है और इसीलिए बेटे का नाम मर्फी रख दिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











