बर्फी को ऑस्कर ना सही पर प्रियंका-रणबीर बेस्ट

लेकिन बर्फी के ऑस्कर्स से बाहर आ जाने के बाद अब प्रिंयका और रणबीर के फैन्स चाहते हैं कि फिल्म को भले ही अवॉर्ड ना मिले लेकिन प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड तो मिलना ही चाहिए। यही नहीं बल्कि हर कोई ये चाहता है इस साल के जितने भी अवॉर्ड्स हों वो इन दोनों एक्टरों को ही मिलने चाहिए। साथ ही लोग ट्विटर पर श्रेया घोषाल और प्रीतम को भी इस फिल्म के लिए बेस्ट सिंगर और संगीतकार का अवॉर्ड दिये जाने की भी गुजारिश कर रहे हैं।
दूसरी तरफ बर्फी के बाहर निकल जाने से बहुत खुश हो रहे कमाल खान ने ट्वीट किया है कि सेलेक्शन कमिटी के सभी सदस्यों को पब्लिक के सामने थप्पड़ मारना चाहिए जिन्होंने रिश्वत लेकर बर्फी जैसी घटिया फिल्म को ऑस्कर्स के लिए भेज दिया। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा है। बर्फी अब ऑस्कर्स की रेस से बाहर हो गयी है और हर उस बेवकूफ को खुद को थप्पड़ मारना चाहिए जिसने कहा कि बर्फी एक बहुत ही बेहतरीन और ग्रेट फिल्म है। खैर अब कमाल खान चाहे जो भी कहें लेकिन सच तो ये है कि बर्फी के ऑस्कर्स से बाहर निकल आने के बावजूद ये फिल्म लोगों के दिलों में तो अपनी एक खास जगह बना ही चुकी है और साथ ही लोगों का प्यार जीत चुकी है जो कि किसी भी अवॉर्ड से ज्यादा महत्वपूर्ण है।


Click it and Unblock the Notifications