बर्फी की शानदार ओपनिंग, लोग खुश
अनुराग बसु की बहुचर्चित मीठी फिल्म बर्फी ने शानदार ओपनिंग की है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले शुक्रवार को पूरे देश में करीब 8.5 करोड़ का बिजनेस किया है। यही नहीं दुबई, नेपाल, श्रीलंका समेत ओवरसीज मार्केट में भी पहला दिन बर्फी के लिए काफी बढ़िया रहा है। लोगों की धीमी और मीठी कहानी पसंद आ रही है।
फिल्म देखने के बाद लोग खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म देखकर हॉल से बाहर निकले लोगों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फिल्म बेहद टचिंग और इमोशनल है इसलिए जो संवेदशील फिल्म देखना चाहते हैं उन्हें तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।समीक्षकों ने भी इस फिल्म की तारीफ की है और बर्फी की पूरी टीम को एक अच्छी फिल्म के लिेए बधाई दी है। गौरतलब है कि अनुराग बसु निर्मित फिल्म बर्फी शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है।फिल्म में मुख्य भूमिकाएं रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना ने निभायी है। फिल्म गूंगे-बहरे की प्रेम कहानी है। फिल्म बर्फी से इलियाना भी बॉलीवुड में कदम रखा फिल्म 70 के दशक की कहानी कहती है।


Click it and Unblock the Notifications












