बर्फी ने तोड़ा रॉकस्टार का रिकॉर्ड
14 फरवरी को बर्फी को देश भर में कुल 1300 मल्टीप्लेक्स और 300 सिंगल स्क्रीन पर रिलीज किया गया। पहले ही दिन थियेटर में कुल 85 से लेकर 100 प्रतिशत तक की उपस्थिति दर्ज कराई। इस रोमांटिक कॉमेडी ने पहले ही दिन कुल 9.20 करोड़ का बिजनेस किया जो की रॉकस्टार की पहले दिन ओपनिंग 11 करोड़ से कम था।
फिर शनिवार को बर्फी के कलेक्शन में काफी बढ़त हुई और फिल्म ने शनिवार को कुल 11.50 करोड़ का कलेक्श किया और फिर रविवार को फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की और पहले दिन के कलेक्शन से कुल 50 प्रतिशत ज्यादा कमाई की। रविवार को फिल्म ने अपने कलेक्शन में कुल 13.45 करोड़ और जोड़े और कुल मिलाकर 34.45 करोड़ का बिजनेस करके बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छा कलेक्शन किया।
बर्फी की पूरी टीम ने फिल्म के प्रमोशन पर काफी ध्यान दिया साथ ही फिल्म के प्रोमो के जरिये दर्शकों के अंदर फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता भी बना ली। फिल्म को दर्शकों के साथ साथ फिल्म क्रिटिक्स का भी अच्छा रिस्पांस मिला। देखा जाए तो बर्फी को टक्कर देने के लिए बॉक्स ऑफिस पर कोई और बडी़ फिल्म मौजूद नहीं थी। एक ओर जहां एक था टाईगर बिल्कुल खामोश हो चुका है वहीं दूसरी ओर राज़ 3 ने तो काफी अच्छा बिजनेस किया लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म ने बर्फी के बिजनेस को किसी तरह प्रभावित नहीं किया। वीकेंड पर 8 करोड़ का बिजनेस करके राज़ 3 ने कुल 63.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications
